सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों का शाल श्रीफल से किया गया सम्मान

Sep 2, 2025 - 22:49
 0  40
सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों का शाल श्रीफल से किया गया सम्मान

उमरिया ।  शासन के निर्देशानुसार सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों को सेवा निवृत्त होने के बाद पीपीओ प्रदान करते हुए कलेक्टर सभागार में शाल श्रीफल से कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने सम्मानित किया ।

          कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि शासकीय सेवा में आने के पश्चात सेवा निवृत्त होना शासकीय प्रक्रिया है। सेवा निवृत्ति के पश्चात सभी समाज से जुड़ें,अपने घर के दायित्वों का निर्वहन करे। उन्होंने पीपीओ पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की । उन्होने कहा कि आप अपना मार्गदर्शन आगे भी देते रहें। आपके मार्गदर्शन एवं अनुभवों का लाभ मिलने पर उमरिया जिला शिखर पर पहुंच सकेगा ।

          कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम सहित अन्य जनों ने अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर सेवा निवृत्त अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम, ममता परस्ते, राजीव लोचन व्दिवेदी, राम खेलावन कोरी, उमा देवी, धर्मेंद्र नाथ शर्मा, रवीन्द्र पाठक, वंशरूप सेन, मनोज कुमार चतुर्वेदी, राम भजन प्रजापति, राम लाल प्रजापति, अनिल कुमार शर्मा, घनश्याम दास मिश्रा, राम लखन व्दिवेदी, नारायण प्रसाद रजक तथा रवि कुमार मानिकपुरी का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।  जिला पेंशन अधिकारी अखिलेश पाठक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सहायक पेंशन अधिकारी सत्यवती प्रजापति, विश्वजीत पुसाम, सतेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow