हजारों दर्शकों की उपस्थिति में मनमोहक कुश्ती मुकाबला, ग्रामीण खेल मैदान बना रोमांच का केंद्र

उमरिया/ मानपुर। नाग पंचमी के पावन पर्व पर युवा समाजसेना के तत्वावधान में मानपुर नगर के ग्रामीण खेल मैदान में पारंपरिक कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन युवा समाजसेवा संयोजक श्री राहुल शुक्ला एवं उनकी टीम के द्वारा संपन्न हुआ, जिसमें मानपुर, कटनी, शहडोल एवं उमरिया जिले के नामी गिरामी पहलवानों ने भाग लिया और अपने दमखम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कुश्ती दंगल के विभिन्न मुकाबले इतने रोमांचक रहे कि मैदान में हजारों की संख्या में उमड़े दर्शकों की तालियों से पूरा वातावरण गूंज उठा। कई कुश्ती मुकाबले बराबरी पर छूटे, वहीं कई पहलवानों को प्रथम व द्वितीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
विशिष्ट जनों की गरिमामयी उपस्थिति
इस आयोजन की शोभा बढ़ाने के लिए क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से मानपुर तहसीलदार, शारदा गौतम, रामकिशोर चतुर्वेदी, ओपी द्विवेदी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र कुशवाहा, दानी चौधरी, शरीफ भाईजान, बृजवासी गुप्ता, अमरजीत द्विवेदी, बिन्नू तिवारी (बल्हौण), विष्णुकांत, कैलाश गुप्ता, पत्रकारगण आशुतोष त्रिपाठी, रामा भिलाष त्रिपाठी, बजरंग सोनी, त्रिवेणी शरण द्विवेदी, एडवोकेट शैलेश त्रिपाठी प्रमुख रहे।
शानदार मंच संचालन और निष्पक्ष निर्णायक मंडली
कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री पी.डी. प्रभाकर द्वारा किया गया, वहीं कुश्ती के निर्णायक मंडल में श्री कल्याण सिंह एवं लाल भाईजान ने अपनी निष्पक्ष निर्णय क्षमता से आयोजन को गरिमा प्रदान की।
सुरक्षा और समर्पण का संगम
कुश्ती दंगल में मानपुर पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा, जिसने सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं नगर के युवा जैसे रामकिशन साहू, जितेंद्र शुक्ला एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग सराहनीय रहा।
यह कुश्ती आयोजन मानपुर की एक गौरवशाली परंपरा बन चुका है, जो हर वर्ष नाग पंचमी के पर्व पर युवा समाजसेना की प्रेरणा से आयोजित होता है। इस पहल से पारंपरिक खेलों को बढ़ावा मिलने के साथ ही युवाओं में उत्साह और संस्कृति के प्रति जुड़ाव भी बना रहता है।
What's Your Reaction?






