स्वाभिमान का प्रतीक है स्वामी जी का जीवन

नपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह ने दी विवेकानंद जी को विनम्र श्रद्धांजलि
उमरिया। नगर पालिका परिषद उमरिया की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह ने समाज को शांति और भाईचारे का संदेश देने वाले महान संत स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय विवेकानंद पार्क मे आयोजित कार्यक्रम मे श्रीमती सिंह ने कहा कि विवेकानंद जी भारत के स्वाभिमान का प्रतीक हैं। जिनके ज्ञान और बौद्धिक क्षमता का लोहा पूरा विश्व मानता है। उन्होंने कहा कि आज के दिन समूचे देश को उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष अमृतलाल यादव तथा पार्षदगण उपस्थित थे।
What's Your Reaction?






