शिखर, शिखर तक पहुँच किया जिले का नाम रोशन

Jun 18, 2025 - 22:42
 0  148
शिखर,  शिखर तक पहुँच किया जिले का नाम रोशन

उमरिया।   जिले के छोटे से गांव खेरवा के रहने वाले शिखर चतुर्वेदी ने नीट 2025 (NEET 2025) की परीक्षा में 97.56 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। यह गौरवमयी सफलता उन्होंने प्रथम प्रयास में ही हासिल की है। 

          शिखर ने अपनी 12वीं की पढ़ाई उमरिया स्थित सीबीएसई सेंट्रल एकेडमिक विद्यालय से की, जहाँ वे टॉप रैंक के साथ उत्तीर्ण हुए। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन में विद्यालय के शिक्षकों का मार्गदर्शन और प्रेरणा अत्यंत सहायक रहा।  शिखर के पिता दिवाकर चतुर्वेदी, जो कि एलआईसी एजेंट हैं, ने हमेशा उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया और हर कदम पर उनका संबल बने रहे।

          शिखर ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों की मेहनत और आत्मविश्वास को दिया है।  उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को गर्व का अनुभव कराया है, बल्कि पूरे उमरिया जिले के लिए भी यह एक प्रेरणास्पद उपलब्धि बन गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow