सादगी के साथ कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

Jun 19, 2025 - 22:22
 0  62
सादगी के साथ कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

उमरिया। कांग्रेस ने गुरुवार को लोकसभा मे नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया। पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह के मार्गदर्शन मे कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर जिला अस्पताल मे मरीजों को फल बांटे और उनका कुशल-क्षेम जाना।

          गौरतलब है कि अहमदाबाद में हुई भीषण विमान दुर्घटना तथा अन्य हादसों के कारण कांग्रेस ने अपने नेता राहुल गांधी का जन्म दिन सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया था।

          इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा, ठाकुर दास सचदेव, त्रिभुवन प्रताप सिंह, अम्रत लाल यादव, उदय प्रताप सिंह, मयंक सिंह, संतोष सिंह, पीएन राव, निरंजन प्रताप सिंह, अशोक गोटिया, मो आजाद, शिशुपाल यादव, राजीव सिंह, ताजेन्द्र सिंह, विजेन्द्र सिंह, नासिर अंसारी, मिथलेश राय, संजय पांडे, मुकेश सिंह, शाहरुख खान, इंजीनियर विजय कोल, सोमचंद वर्मा, श्रीमती शकुंतला धुर्वे, रामायणवती कोल, उत्तरा सिंह, संदीप यादव, उमेश कोल,जग्गी लाल,मोलई सिंह, अफजल ख़ान, किशोर सिंह,मों साजिद, सुरेन्द्र राजपूत,करण सिंह, चंदेल सिंह, जमुना अगृवाल आदि पार्टी के कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow