सड़क हादसे से गम्भीर चोटें आई

खलेसर नाका में अनियंत्रित कार से घायल हुए सतेंद्र (सीपू) पिता स्व शंकर सिंह भदौरिया एवम अरविंद पिता किशन पाल को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया था, तदुपरांत प्राथमिक उपचार कर जबलपुर रेफेर किया गया है, सूत्रों की माने तो देर शाम करींब 8 बजे दोनो घायल जबलपुर के गैलेक्सी हॉस्पिटल में एडमिट किये गए है। सूत्रों की माने तो हादसे में सतेंद्र सिंह ज्यादा गम्भीर है।
बताया जाता है कि इन्हें गम्भीर हेड इंजुरी है, वही इस हादसे में अरविंद का हाथ जख्मी बताया जा रहा है, वही शरीर के क़ई हिस्सों में चोटें बताई जा रही है। बताया जाता है कि हादसे के पूर्व इनके एक साथी अमित रॉय चपहा के करींब सड़क हादसे का शिकार हो गए थे, जानकारी पर ये दोनों मौके पर पहुंच चोटिल साथी का जिला अस्पताल में इलाज करा अपनी कार से वापस आ रहे थे, तभी सड़क पर खड़े मवेशी को बचाने के चक्कर मे हादसे का शिकार हो गए। इस घटना में सतेंद्र उर्फ सीपू भदौरिया ज्यादा गम्भीर बताए जा रहे है। फिलहाल जबलपुर स्थित अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कर विशेषज्ञ चिकित्सक इलाज कर रहे है।
What's Your Reaction?






