महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Aug 27, 2024 - 23:07
 0  16
महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

उमरिया।   म. प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय बीरसिंहपुर पाली में लाइफ कार्यक्रम "एक पेड़ माँ के नाम" अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण केंद्रित एक कार्यक्रम का आयोजन संस्था के प्राचार्य डॉ आर के झा की अध्यक्षता में माँ सरस्वती के तैल चित्र में दीप प्रज्वलित कर किया गया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ झा ने उपस्थित विद्यार्थियों को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रोत्साहित किया। डॉ झा ने विद्यार्थियों को पौधारोपण की मियावाकी तकनीक के संबंध में भी जानकारी दी।

          कार्यक्रम में पर्यावरण आधारित एक प्रश्नमंच का आयोजन भी इको क्लब प्रभारी अनुभव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें स्नेहा रजक ने प्रथम, आयुष सोनी द्वितीय एवं वंदना सिंह राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  जिसमे विजेता प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ जेपीएस चौहान द्वारा एवं आभार प्रदर्शन अनुभव श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

          कार्यक्रम के अंत मे सभी विद्यार्थियों को स्वल्पाहार कराया गया। कार्यक्रम के पश्चात एक वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रो हरलाल अहिरवार, डॉ शाहिद सिद्दीकी, डॉ नरेश शुक्ला, डॉ मंसूर अली, डॉ अनुपमा द्विवेदी, डॉ मनीषा अग्रवाल डॉ त्रिभुवन गिरि, शमशेर अली, बालेन्द्र यादव एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow