नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

Mar 29, 2025 - 23:06
 0  100
नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

उमरिया।  मध्यप्रदेश शासन की पूर्व केबिनेट मंत्री, विधानसभा मानपुर की लोकप्रिय विधायक सुश्री मीना सिंह जी के नेतृत्व में भाजपा मंडल मानपुर एवं बिजौरी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल का बैंड बाजा, आतिशबाजी के साथ गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।  नव नियुक्त जिला अध्यक्ष के साथ प्रदेश कार्य समिति सदस्य, भाजपा जिला उमरिया के पूर्व जिला अध्यक्ष मिथलेश पयासी, पूर्व जिला महामंत्री दीपक छतवानी, का स्वागत पुष्पगुच्छ माल्यार्पण से हुआ, ऐतिहासिक अविस्मरणीय स्वागत नगर परिषद मानपुर के बस स्टैंड में हुआ,

          इस आयोजन में राम मोल केवट मंडल अध्यक्ष मानपुर, हरिहर चतुर्वेदी मंडल अध्यक्ष बिजौरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल, नगर परिषद मानपुर की अध्यक्ष भारती सोनी के साथ पार्षद खुशबू गुप्ता, सुप्रिया गुप्ता, संतरा बाई, अतुल तिवारी, संतलाल चौधरी, शिवराम शुक्ला, सजन कोल, कुसुम प्रजापति सहित ताला की सरपंच शालिहा खान, सहित कई सरपंच भी मौजूद रहे।

          भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि यह मानपुर क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक सुश्री मीना सिंह जी की लोकप्रियता है जो एक दिन पहले कार्यक्रम सुनियोजित हुआ और आज इतनी संख्या में कार्यकर्ता एक साथ एकत्रीत हो गए।  जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा कि कार्यकर्ता ही मेरी असली पूंजी हैं, जो संगठन के लिए आगे आयेंगे, मै सदैव उनका हाथ पकड़े रहूंगा, विधायक मीना सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow