कंडो की होली जलाओ अभियान ने पकड़ी गति, व्यवस्थाएं करने में जुटे युवा

पर्यावरण संरक्षण के लिए कंडे की होली जलाने युवा गाँव-गाँव में जगा रहे अलख
उमरिया। आओ जलाएं कंडो की होली अभियान की सफलता के लिए अब गांव-गांव में युवा अलख जगा रहे हैं। जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर गांव गांव में इस बात की अलग जगाने का काम युवा टीम उमरिया के सदस्य कर रहे हैं। युवा टीम उमरिया के सदस्यों ने शुक्रवार को एक बैठक की और यह तय किया कि इस बार से हर बार कंडो की होली जलाएंगे इसके बाद संकल्प भी लिया। युवा टीम उमरिया के सदस्यों ने शुक्रवार को कंधों को उठाकर एक स्थान पर एकत्रित किया इनकी यह होली मंगलवार से बनना शुरू हो जाएगी। इस बार दो हजार कंडो से होली यहां तैयार की जा रही है।पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं की ओर से होलिका दहन में लकड़ी की बजाय कंडों का उपयोग करने का निर्णय किया गया। जिसके बाद सभी ने यह संकल्प लिया कि होलिका दहन में सिर्फ गाय के गोबर के कंडों का इस्तेमाल करेंगे।
पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि टीम के सदस्यों का विभाजन कर जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर कैंपेन आयोजित कर कंडे इकट्ठा करने का कार्य के साथ कंडे की होलिका दहन करने के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने बताते हुए कहा कि युवा टीम उमरिया के सदस्यों ने अब तक दो हजार कंडे इकट्ठा कर लिया गया है और अभी भी गांव-गांव घर-घर जाकर कंडा इकट्ठा किया जा रहा है और उन लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि आप सभी भी इस वर्ष होलिका दहन कंडो के माध्यम से ही करें।इस पहल को जिले के वासियों ने सराहना की।युवा अन्य लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं कि वे भी होलिका दहन में लकड़ी का उपयोग न करें।इस दौरान पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी, पर्यावरण मित्र खुशी सेन, महक सोनी, खुशबू बर्मन, शालनी महोबिया, शिवांजली सोनी, दीपिका मरकाम लक्ष्मी महोबिया, सुहाना महोबिया, देव चौधरी वं 100 से अधिक युवा शामिल है।
What's Your Reaction?






