प्रदेश की शिवराज सरकार हर मोर्चे में असफल, जनआक्रोश यात्रा का स्वागत करें कांग्रेसजन- नईम

Sep 25, 2023 - 11:32
 0  38
प्रदेश की शिवराज सरकार हर मोर्चे में असफल, जनआक्रोश यात्रा का स्वागत करें कांग्रेसजन- नईम

उमरिया-कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता मो0 नईम ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार हर मोर्चे में असफल रही है। शिवराज के राज में मंहगाई, भ्रष्टाचार, अत्याचार, बेरोजगारी, कर्मचारियों के साथ अन्याय, झूठी घोषणा, हर वर्ग के साथ अन्याय, गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारियों के साथ छल व विश्वासघात किया है। गरीब मजदूर काम की तालाश में जिले से बाहर बड़े शहरों की ओर पलायन करने को मजबूर है, पर सत्ता में बैठे हुए लोग पलायन को रोकने में असफल हैं।  शिवराज के शासन में प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।

          इन सब मुद्दों को लेकर कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को लेकर चल रहे पूर्व नेता प्रतिपक्ष म.प्र.,विंध्य के लाडले नेता गरीबो मजदूरों, किसानो, सर्वहारा वर्ग की आवाज आदरणीय राहुल भइया व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री संजय कपूर जी का आज 25/09/2023 को उमरिया आगमन हो रहा है। -

 प्रेस कांफ़्रेंस को करेगें संबोधित

           नेताद्वय होटल बांधवगढ़ पैलेस में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी सम्मानित साथियों से आग्रह है कि प्रेस कांफ़्रेंस में अपनी उपस्थिति देकर सहयोग देने का कष्ट करें।  तत्पश्चात जन आक्रोश यात्रा चंदिया की ओर रवाना हो जाएगी व चंदिया में कांग्रेसजन जनआक्रोश यात्रा का स्वागत करेगें। कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता-मो0 नईम ने बताया कि जनआक्रोश यात्रा का जगह-जगह स्वागत, अभिनंदन व कांग्रेसजन जनआक्रोश यात्रा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेगें यात्रा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री व उमरिया जिले के संगठन प्रभारी श्री जगदीश सैनी जी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री अजय सिंह जी व सहप्रभारी श्री रमाशंकर शुक्ला जी सहित समस्त कांग्रेसजन जनआक्रोश यात्रा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेगें व बढ-चढ कर हिस्सा लेगें। कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता-मो0 नईम ने समस्त कांग्रेसजनों जिला कांग्रेस, ब्लाक कांग्रेस, मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से अपील की है कि जन आक्रोश यात्रा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर जन आक्रोश यात्रा को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow