सीएम शिवराज का एक और Master Stroke, 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिए जाने की घोषणा से विपक्षी दलों में मची खलबली, यहां जानिए क्या है शर्ते

Sep 13, 2023 - 00:31
 0  210
सीएम शिवराज का एक और Master Stroke, 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिए जाने की घोषणा से विपक्षी दलों में मची खलबली, यहां जानिए क्या है शर्ते

भोपाल।  विधानसभा चुनाव से ठीक कुछ दिन पूर्व जहां तमाम राजनीतिक दल प्रत्याशियों के चयन को लेकर समीकरण बैठने में लगे हैं वही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक के बाद एक Master Stroke लगा रहे हैं। जिस कारण पहले से ही विपक्षी दाल सीएम शिवराज की काट नहीं ढूंढ़ पा रहे हैं,वही उनके द्वारा एक के बाद एक घोषणा से विपक्षी दलों में खलबली मची हुई है। सीएम के द्वारा जहां प्रदेश की आधी आबादी को साधने के लिए प्रदेश की 1.31 करोड़ महिलाओं को लाडली बहना योजना के माध्यम से ₹1000 हर महीने उनके खातों में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। वहीं अब गैस सिलेंडर को ₹450 में दिए जाने  की घोषणा से विपक्षी दलों में हड़कंप मचा दिया है। दरअसल मध्य प्रदेश में नवंबर और दिसंबर माह में विधानसभा के चुनाव होने हैं वहीं इसके पहले संभवत अक्टूबर माह में चुनाव आयोग के द्वारा आचार संहिता लागू कर दी जाएगी इसके पहले ही मध्य प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी और उसके मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में एक बार फिर सत्ता में काबिज होने एक के बाद एक घोषणाएं कर रहे हैं उनके द्वारा लगातार पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर क्षेत्र में रही सही कसर को भी पूरा करने में लगे हैं उनके द्वारा प्रदेश भर के क्षेत्र में जाकर विकास कार्यों के भूमि पूजन और लोकार्पण में जुटे हैं।

          सीएम शिवराज का एक और Master Stroke,450 रुपए में गैस सिलेंडर दिए जाने की घोषणा से विपक्षी दलों में मची खलबली सीएम के द्वारा मध्य प्रदेश में किसी भी तरीके से सरकार बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत की जा रही है जहां चुनावी साल में शासकीय कर्मचारी नेताओं और क्षेत्र की जनता की मांगों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान के द्वारा सभी के लिए घोषणाएं की जा रही है। इस बीच उनके द्वारा सत्ता में काबिज होने प्रदेश की आधी आबादी महिलाओं के लिए एक बड़ा मास्टर स्ट्रोक लगाया है। जिसमें उनके द्वारा प्रदेश की आधी आबादी को साधने के लिए लाडली बहन योजना बनाकर प्रदेश भर की 1.31 महिलाओं को हर महीने ₹1000 उनके खातों में ट्रांसफर किए जा रहे हैं अभी सितंबर माह में 10 तारीख को चौथी किस्त के रूप में महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किया गया है। विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और उसके मुखिया शिवराज सिंह चौहान के द्वारा जिस तरीके से चुनावी मोड में है, उसके मुकाबला विपक्षी दल का रता पता नहीं है।

          हालांकि कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूरे प्रदेश में सत्ता परिवर्तन रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पूरे प्रदेश में यह सत्ता परिवर्तन रहली की जा रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी के द्वारा क्षेत्र की जनता को अपने वादे भी बता रही है कांग्रेस ने अपने वादे और चुनावी घोषणा पत्र में यह दवा की है कि प्रदेश में अगर उनकी सरकार बनती है तो वह प्रदेशवासियों को ₹500 में गैस सिलेंडर प्रदान करेंगे। इसके अलावा प्रदेश की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 दिए जाएंगे। वही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश की महिलाओं को पहले से ही ₹1000 प्रति महीने देने की लाडली बहन योजना चलाई है, जिससे प्रदेश भर के महिलाओं को उनके आर्थिक उन्नति के लिए हर महीने ₹1000 दिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं यह भी बताया गया कि महिलाओं को हर महीने दिए जाने वाली 1000 रुपये की राशि को ₹3000 तक बढ़ाया जाएगा। लेकिन कांग्रेस की दूसरा बड़ा वादा ₹500 में सिलेंडर देने की बात पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पात्र लोगों को ₹450 में गैस सिलेंडर दिए जाने की घोषणा की जा चुकी है। उनके द्वारा शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश भी दिए जा चुके हैं कि इसके लिए जल्द प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।

          बीते सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के तहत मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में यात्रा में सम्मिलित हुए जहां जिले भर के तमाम गांव और मुख्य सड़कों से जन आशीर्वाद यात्रा के रैली निकाली गई इसके बाद खरगोन जिले के सनावद में सभा का आयोजन किया गया था जहां शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा प्रदेश के हर वर्ग के लिए हमेशा प्रयत्नशील है। उनकी सरकार के दौरान पूरे प्रदेश में अनेको विकास कार्य किए गए हैं उनकी सरकार ने जहां महिला बाल विकास की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय दोगुना कर दिया है वही सहायिकाओं आशा उषा कार्यकर्ताओं के लिए भी मानदेय को बढ़ाया है। सीएम ने बताया कि प्रदेश भर के पंचायत से जुड़े जनप्रतिनिधि जिसमें पंच सरपंच जनपद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष और जिला पंचायत के सदस्य अध्यक्ष उपाध्यक्षों के मानदेय को भी बढ़ाया गया है वही नगरी निकायों के पार्षद अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित सभी के लिए मंडे में वृद्धि करने का काम किया गया है।

          उन्होंने बताया कि लाडली बहनों को सावन के महीने में ₹500 में सिलेंडर दिए गए थे लेकिन अब वह महिलाओं को हमेशा 450 रुपए में सिलेंडर दिए जाने की घोषणा सनावद में सभा के दौरान किया है। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के कनेक्शन के तहत और लाडली बहन योजना से जुड़ी महिलाओं को हमेशा 450 रुपए में गैस सिलेंडर प्रदान किए जाएंगे इसके लिए उन्होंने प्रदेश की वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इसके लिए जल्दी सूची तैयार कर योजना का लाभ प्रदान किया जाए। सीएम ने बताया कि प्रदेश भर के पंचायत से जुड़े जनप्रतिनिधि जिसमें पंच सरपंच जनपद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष और जिला पंचायत के सदस्य अध्यक्ष उपाध्यक्षों के मानदेय को भी बढ़ाया गया है वही नगरी निकायों के पार्षद अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित सभी के लिए मंडे में वृद्धि करने का काम किया गया है। उन्होंने बताया कि लाडली बहनों को सावन के महीने में ₹500 में सिलेंडर दिए गए थे लेकिन अब वह महिलाओं को हमेशा 450 रुपए में सिलेंडर दिए जाने की घोषणा सनावद में सभा के दौरान किया है। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के कनेक्शन के तहत और लाडली बहन योजना से जुड़ी महिलाओं को हमेशा 450 रुपए में गैस सिलेंडर प्रदान किए जाएंगे इसके लिए उन्होंने प्रदेश की वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इसके लिए जल्दी सूची तैयार कर योजना का लाभ प्रदान किया जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow