स्वच्छता अभियान में कलेक्टर हुए शामिल

Jul 8, 2023 - 11:59
 0  16
स्वच्छता अभियान में कलेक्टर हुए शामिल

उमरिया।  कलेक्टर डॉ. केडी त्रिपाठी के मागदर्शन मे शुरू हुए उमरार सफाई अभियान मे स्थानीय नागरिकों, युवा, व्यापारी, अधिकारी, कर्मचारियों के अलावा समाजसेवी संस्थाओं का भी सहयोग मिल रहा है। बीते दिनो हनुमान घाट मे हुई सफाई के बाद अब तटों पर राम जानकी सेवा समिति के द्वारा पौधारोपण किया गया, जिसमे कलेक्टर उमरिया के डी त्रिपाठी भी शामिल हुए, कलेक्टर उमरिया ने भी घाट के किनारे औषधीय पौधे का रोपण किया है।

          उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. के डी  त्रिपाठी की पहल से लोगों में नदी को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूकता के सांथ लगाव और अपनेपन की भावना प्रगाढ़ हो रही है। जिसके परिणाम स्वरूप रामजनकी सेवा के सदस्यों के साथ आम जन मानस महीनो से इस नदी सफाई मुहिम से जुड़े हुए है कई नागरिक नदी को नये और सुंदर रूप मे देखना चाहते हैं। हनुमान घाट मे स्वच्छता और पौधरोपण अभियान के दौरान नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह, लेखापाल एवम प्रोग्राम सहायक देवेन्द्र द्विवेदी, अखिलेश त्रिपाठी, बाबू लाल भिवानिया, के जी  पांडेय, एन.बाय.के वॉलंटियर नरेश प्रजापति, गुड्डा ताम्रकार, आशीष साहू, राजू साहू, कल्लू केवट  के साथ छोटे छोटे बच्चें शामिल हुए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow