पुलिस रेड में जप्त हुआ अवैध गांजा, आरोपी गिरफ्तार

May 12, 2022 - 12:33
 0  100
पुलिस रेड में जप्त हुआ अवैध गांजा, आरोपी गिरफ्तार

उमरिया।  घर पर बिक्री के लिए रखा अवैध गांजा पुलिस रेड के दौरान जप्त किया गया है।

          इस मामले में मानपुर पुलिस ने ग्राम गोवर्दे निवासी राकेश पिता ज्ञानचंद गुप्ता उम्र 48 वर्ष को गिरफ्तार भी किया है।पुलिस ने इस मामले में आरोपी राकेश के विरुद्घ अपराध क्रम 183/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।

          बताया जाता है कि पुलिस रेड में आरोपी के मकान से तकरीबन 1.100 किलो अवैध गांजा जप्त किया गया है जिसकी बाजारू कीमत करीब 10 हजार बताई जा रही है।

          विदित हो कि गोवर्दे के अलावा नवगवा,बल्होड़, सिगुड़ी सहित क़ई दूसरे ग्रामीण क्षेत्रो में भी नशे के ये कारोबारी सक्रिय है।

          ग्राम बल्होड़ में तो कुछ वर्षों पहले पुलिस ने बड़ी मात्रा में गाँजे का जखीरा जप्त करने में कामयाबी भी पाई थी, जिसमे एक महिला को गिरफ्तार भी किया गया था।

           पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देशन में नशे के विरुद्ध की गई,  इस कार्यवाही से माफियाओं में हड़कम्प है, वही ऐसी कार्यवाही क्षेत्रीय स्तर पर नशे से जुड़े अवैध कारोबारियों के लिए भी सबक है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow