कार दुर्घटना में दो कार सवार की मौत

Feb 7, 2022 - 22:07
 0  492
कार दुर्घटना में दो कार सवार की मौत

उमरिया। मुख्यालय से लगे कटनी मार्ग में दुब्बार के पास कार दुर्घटना का मामला सामने आया है, जिसमे दो लोगों के मौत की खबर है।  बताया जाता है कि कार में सवार ये लोग मुख्यालय से कटनी की ओर जा रहे थे, ये दोनों मृतक को जिला अस्पताल लाया गया है।  सूत्रों की माने तो इस दर्दनाक हादसे में दो सह सवार अभी भी कार में फंसे है, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

          घटना किन परिस्थितियों में हुई है, फिलहाल साफ नही है, परन्तु बताया जा रहा है कि ये सभी शहडोल स्थित किसी वैवाहिक आयोजन में शरीक होने गए थे, देर रात अपने ग्रह जिले कटनी जा रहे थे, इसी दौरान दुब्बार गांव स्थित हाइवे पर सड़क हादसे का शिकार हुवे है।  इस हादसे में दोनो घायल आशीष पिता प्रह्लाद पटेल उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी कटनी, खिरहनी फाटक  एवम अन्ना हादसे के बाद से ही कार में फंसे थे, ये दोनों घायलों को किसी तरह कार से निकालकर 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया जा रहा है, बाकी इस हादसे में दो मृत फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त वाहन वैगन आर में ही फंसे है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow