मामूली विवाद पर टांगी चली, घायल युवक को लाया गया अस्पताल

Sep 28, 2022 - 11:18
 0  47
मामूली विवाद पर टांगी चली, घायल युवक को लाया गया अस्पताल

उमरिया।  कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम डोगरगवां में आदिवासी युवक ने टांगी से हमला किया है।  इस मामले में स्थानीय रामविशाल पिता प्रभु यादव उम्र 35 वर्ष गम्भीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है।  सुबह करींब 9 बजे हुए इस हादसे के बाद पीड़ित को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है।

          सूत्रों की माने तो आरोपी बुद्धू पिता कंसा बैगा पीड़ित का पड़ोसी है, मंगलवार की सुबह पीड़ित रामविशाल अपनी टूटी हुई बाड़ी बना रहा था, तभी बुद्धू ने टांगी से हमला किया है।  इस मामले में यह भी बताया जाता है कि पीड़ित रामविशाल अपनी टूटी हुई बाड़ी इसलिए बना रहा था, क्योंकि मवेशी पड़ोसी के घर न जाये और फसल बर्बाद न करें, पर इसी बीच बुद्धू नाराज़ हो गया और मामूली विवाद के बाद टांगी से हमला कर दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow