आमने सामने दो बाईक के भिड़ने से बाईक सवार हुये घायल

May 21, 2022 - 10:56
 0  31
आमने सामने दो बाईक के भिड़ने से बाईक सवार हुये घायल

उमरिया।  बरबसपुर के करींब दो बाइक भिड़ंत में दो महिलाओं समेत चार लोगों के घायल होने की खबर है।  बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त दो बाइक अनियंत्रित होकर सामने से भिड़ी है।  जानकारी के बाद मौके पर 108 एम्बुलेंस पहुंच कर सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है।

          सूत्रों की माने तो इस हादसे में दीपू पिता तीरथ यादव उम्र 18 वर्ष अपनी माँ दुअसिया बाई पति तीरथ यादव उम्र 32 एवम मौसी शकुंतला पति रामचरण यादव उम्र 35 वर्ष को अपने बाइक से ग्रह ग्राम गणपुरी से ग्राम अचला किसी वैवाहिक कार्यक्रम में लेकर जा रहा था। 

          बताया जाता है कि दूसरी ओर से यानी विपरीत दिशा से कंप्यूटर कालेज में अध्ययनरत मनोज पिता दुखिलाल बैगा उम्र 19 वर्ष अपने साथी के साथ उमरिया से ग्रह ग्राम खैरा (चापर) जा रहा था, ग्राम बरबसपुर के पास किन्ही कारणों से बाइक अनियंत्रित हुई और सीधे आमने-सामने भीड़ गई, इस घटना में एक ही परिवार के माँ-बेटे सहित तीन लोग गम्भीर रूप से घायल है, वही दूसरी बाइक पर सवार मनोज बैगा भी घायल बताया जा रहा है,घटना के बाद सभी घायलों को दो 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है, फिलहाल सभी घायल इलाजरत है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow