कलेक्टर ने वरिष्ठ पत्रकार के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया

नर्मदापुरम। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रशांत दुबे के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। दिवंगत श्री दुबे नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष और सहारा समय व हरिभूमि के जिला संवाददाता थे। कलेक्टर श्री सिंह ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की और शोक संतृप्त परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
बताना आवश्यक है कि हृदय गति रुकने का बहाना करके संवाद पालिका से एक वरिष्ठ कलमकार का सदा के लिए यूँ चले जाना पत्रकारिता जगत के लिए बेहद ही दुःखद है।
ॐ शांति।।
What's Your Reaction?






