नगर निकाय चुनाव फाइनल हुआ, उमरिया से कांग्रेस के अध्यक्ष व मानपुर से भाजपा के अध्यक्ष बने

उमरिया। नगर निकाय चुनाव में उमरिया नगरपालिका एवं मानपुर नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के लिये 10 अगस्त 2022 को नियत समय में चुनाव प्रारंभ हुआ। जिसमें नगरपालिका उमरिया से अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित रश्मि सिंह ने 13 वोट हासिल कर विजयी हुई, वही उपाध्यक्ष पद पर वार्ड नंबर 20 से कांग्रेस समर्थित पार्षद अमृत लाल यादव ने जीत हासिल की है।
मानपुर नगर परिषद में अध्यक्ष पद में भाजपा से भारती सोनी 9 वोट हासिल कर विजयी हुई, वही उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड 2 से कांग्रेस समर्थित विजयी पार्षद गीता पटेल ने जीत हासिल की।
What's Your Reaction?






