हर घर तिरंगा" अभियान का हिस्सा बने

तिरंगा के साथ करे सेल्फी अपलोड, अपनी लोकेशन पर तिरंगा पिन कर प्राप्त करे सर्टिफिकेट।
नर्मदापुरम। संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाया जायेगा। मंत्री सुश्री ठाकुर ने डिजिटल प्लेटफार्म पर तिरंगा के साथ सेल्फी अपलोड कर और अपनी लोकेशन पर तिरंगा पिन कर इस अभियान में भागीदार बनने की अपील की है।
मंत्री सुश्री ठाकुर ने बताया कि भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय की www.harghartiranga.com वेबसाइट पर अपने घर, दुकान, संस्थान आदि की लोकेशन पर तिरंगा को पिन करने वाले हर व्यक्ति को संस्कृति मंत्रालय की तरफ से प्रमाण पत्र दिया जायेगा। मंत्री सुश्री ठाकुर ने सभी प्रदेशवासियों से प्रमाण पत्र को सोशल मीडिया पर अपलोड और #HarGharTiranga का उपयोग कर अभियान में भागीदार बनने की अपील की है।
मंत्री सुश्री ठाकुर ने बताया कि वेबसाइट पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी अपलोड करने पर वेबसाइट के होम पेज पर प्रदर्शित किया जायेगा। *मंत्री सुश्री ठाकुर ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर "हर घर तिरंगा" अभियान में शामिल हों। यह न सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान प्रदर्शित करेगा बल्कि भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर क्रांतिकारियों और महापुरुषों के लिए भी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
What's Your Reaction?






