"मन की बात किसानों के साथ" कार्यक्रम की महत्वपूर्ण बैठक में पहुंचे राजेंद्र सिंह राजपूत

May 23, 2026 - 23:44
 0  5
"मन की बात किसानों के साथ" कार्यक्रम की महत्वपूर्ण बैठक में पहुंचे राजेंद्र सिंह राजपूत

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जिला नर्मदापुरम में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आगामी “मन की बात किसानों के साथ” कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण जिला बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, किसानों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत के साथ में भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश पटेल , भाजपा किसान मोर्चा भोपाल जिला मंत्री रत्नेश सिंह , भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री पवन बलिया, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चंदेल, श्री अनिल सिंह दुबे, अभिषेक सिंह चौहान सहित समस्त किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने सुझाव दिए एवं पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ajay Singh Rajput District chief Narmadapuram