बारातियों से भरी पिकअप पलटी, आधे दर्जन घायल

Jun 7, 2022 - 11:53
 0  47
बारातियों से भरी पिकअप पलटी, आधे दर्जन घायल

उमरिया।  कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम निगहरी के करींब शहपुरा मार्ग पर पिकअप पलटने की खबर है, इस हादसे में आधे दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है।  बताया जाता है कि क्षतिग्रस्त पिकअप बारातियों को लेकर वापस दूल्हे के ग्रह ग्राम जा रही थी, तभी हादसे का शिकार हुई है।

          सूत्रों की माने तो बारात शहपुरा स्थित पिपरिया से ग्राम बरौदा आई थी, विवाह आयोजन पूरा होने के बाद सुबह बाराती पिकअप वाहन से वापस शहपुरा स्थित ग्रह ग्राम जा रहे थे, तभी निगहरी के करींब क्रिश्चियन स्कूल के पास अज्ञात कारणों से पलटी है, इस हादसे में काशीराम पिता गन्धा लाल उम्र 45, राजेश पिता बल्ला झरिया उम्र 50, संतोष पिता देवलाल झरिया उम्र 30, शिव कुमार पिता झल्लू साहू उम्र 17 वर्ष घायल बताए जा रहे है, घटना के बाद सभी घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है, जहाँ फिलहाल सभी इलाजरत है।

          सूत्रों की माने तो  पिकअप वाहन में कुछ और लोग भी घायल थे,परन्तु घटना के बाद शहपुरा की ओर जा रहे वाहनों की मदद से इलाज के लिए शहपुरा निकल गए है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow