स्वच्छता जागरूकता अभियान पर नगर में फैले कचरे को देख विधायक एवं कलेक्टर ने किया साफ

Nov 4, 2022 - 12:06
 0  131
स्वच्छता जागरूकता अभियान पर नगर में फैले कचरे को देख विधायक एवं कलेक्टर ने किया साफ

उमरिया।  मुख्यालय में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव एवं विधायक बाँधवगढ शिवनारायण सिंह की मौजूदगी में बुधवार की सुबह स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसके तहत नगर के गांधी चौक से लेकर मुख्य मार्गों में फैले कचरे को प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने हाथों से उठाकर एकत्रित कर कचरा वाहन में डाला, साथ ही स्वच्छता जागरूकता संदेश दिया, इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी किशन सिंह ठाकुर, जनप्रतिनिधि शंभूलाल खट्टर, धनुषधारी सिंह, संजय तिवारी, शंकर वर्मन सहित नगरपालिका के स्वच्छता कर्मचारी मौजूद रहे।

चाय पर चर्चा में दिया जागरूकता संदेश

          आयोजन के दौरान कलेक्टर एवं विधायक ने गांधी चौक में नागरिकों से चाय में चर्चा करते हुए लोगों को स्वच्छता अभियान से जुड़कर नगर को साफ-सुथरा बनाने में सहयोग की अपील की और जागरूकता संदेश दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow