जलाभिषेक अभियान में रैली निकालकर लोगों को दी गई जल संवर्धन जल संरक्षण की जानकारी

करकेली/उमरिया। जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलौड़ी में 11 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे जलाभिषेक अभियान को लेकर सिलौड़ी शिव मंदिर स्थित तालाब का जीर्णोद्धार मुख्य अतिथि शैलेंद्र सिंह गहरवार युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष द्वारा किया गया भूमि पूजन वहीं पर सैकड़ों की संख्या में जलाभिषेक अभियान के तहत रैली निकाली गई रैली निकालकर गांव भ्रमण करते हुए जल संवर्धन जल संरक्षण को लेकर लोगों को जानकारी दी गई।
इस अवसर पर रैली ग्राम पंचायत में पहुंचकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया इन दिनों बढ़ते गर्मी को देखकर लोगों को पानी के संबंध में ग्राम सभा के दौरान विशेष चर्चा करते हुए व्यवस्था की बात कही गई तो जलाभिषेक अभियान के तहत कार्यक्रम के विषय में विस्तृत से नोडल अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई।
इस अवसर पर सचिव प्रतिभा उपाध्याय सरपंच सावित्री कोल, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह गहरवार करकेली भाजपा मंडल के महामंत्री बुद्धसेन सिंह, भारत नामदेव, बुध सेन नामदेव उपसरपंच, स्वच्छता ग्राही आदि नागरिक बच्चे जलाभिषेक कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






