फिर एक नर बाघ की हुई मौत....?

Jun 30, 2024 - 22:54
Jun 30, 2024 - 23:19
 0  20
फिर एक नर बाघ की हुई मौत....?

उमरिया I  वन मंडल उमरिया के बिरसिंहपुर पाली परिक्षेत्र के मंगठार बीट में 4 से 5 वर्षीय युवा नर के मौत की खबर है। मौत किन कारणों से हुई है, फिलहाल आधिकारिक रूप से साफ नही है।

          सूत्रों की माने तो मंगठार बीट के कक्ष क्रमांक 555 के जंगल में सांदिग्ध परिस्थिति में मिले युवा नर बाघ के मौत की खबर से पूरा वन विभाग एक्टिव मोड में है।  घटना के बाद से ही मौके पर जिम्मेदार उच्च अधिकारी मौजूद रहे है और ज़रूरी कार्यवाही की गई है।

          बताया जाता है कि घटना के एक दिन बाद यानी सोमवार को जबलपुर और बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व से आये तीन सदस्यीय वन्य प्राणी चिकित्सक मृत बाघ का पीएम करेंगे,तदुपरांत वन अधिकारियों के समक्ष अंतिम संस्कार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow