पर्यावरण सुरक्षा एवं श्रमिक सुरक्षा को लेकर 01 मार्च 2024 से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में होगा आमरण अनशन

उमरिया। मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ के प्रदेश सचिव विनोद भट्ट के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन को दिए गए ज्ञापन की प्रति देते हुए बताया गया कि पर्यावरण सुरक्षा एवं मध्य प्रदेश के वन विभाग के समस्त टाइगर रिजर्व में कार्यरत सुरक्षा श्रमिकों के बच्चों के भविष्य की सुरक्षा हेतु मय नोटरी स्टैंप के माध्यम से दिनांक 24 मार्च 2022 को एवं संघ के द्वारा शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर कई बार उक्त समस्याओं के समाधान हेतु निवेदन किया गया ,लेकिन प्रशासन द्वारा आज दिनांक तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। आज भी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र पनपथा मानपुर बफर जोन में लापरवाही पूर्वक वन अधिकार पत्र देने के कारण बढ़ते अतिक्रमण के कारण ग्रामीणों और जंगली जानवरों का निरंतर द्वंद चलता आ रहा है।
इसी कारण वर्ष में लगभग 15 बाघों के साथ कई वन्य प्राणियों की मौतें हुई हैं व लगभग 15 से 20 ग्रामीण हिंसक जानवर के शिकार बन जाते हैं। इसी प्रकार प्रदेश के वन विभाग समस्त टाइगर रिजर्व में कार्यरत सुरक्षा श्रमिकों को मूलभूत सुविधा नहीं दी जा रही, यहां तक की प्रदेश के समस्त टाइगर रिजर्व में समान रूप से समय में राशन भत्ता और मजदूरी तक नहीं मिल रही।
मध्यप्रदेश स्थायी कर्मी कल्याण संघ के प्रांतीय सचिव विनोद कुमार भट्ट के द्वारा चाही गई CBI जांच कार्यवाही या प्रशासन द्वारा कोई अन्य जांच कार्यवाही कर समस्याओं का समाधान न करने के कारण विवस होकर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया के पर्यटन गेट में दिनांक 01 मार्च 2024 से आमरण अनशन करने का ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी के कार्यालय में दिया गया है।
What's Your Reaction?






