टाईगर का हमला नही थम रहा, अभी फिर से हुआ हमला, एक गम्भीर

Jan 7, 2024 - 05:20
Jan 7, 2024 - 07:01
 0  20
टाईगर का हमला नही थम रहा, अभी फिर से हुआ हमला, एक गम्भीर

उमरिया।  वन परिक्षेत्र के पठारी बीट से सटे राजस्व क्षेत्र में टाइगर ने इंसानी हमला किया है, इस घटना में ग्राम उजान निवासी प्रभु पिता मायाराम बैगा उम्र 35 वर्ष के घायल होने की खबर है, घटना के बाद वन टीम मौके पर पहुंची है और त्वरित घायल को करकेली अस्पताल लाया गया है, बाद में प्राथमिक उपचार कर घायल प्रभु बैगा को जिला अस्पताल लाया गया है, जहाँ फिलहाल घायल युवक इलाजरत है।

          घटना को लेकर बताया जाता है कि घायल प्रभु स्थानीय लोगो के साथ जलाऊ लकड़ी आदि लेने ग्राम उजान से सटे जंगल में गया था, लौटते समय झाड़ियों में छिपा टाइगर पीछे से हमला किया है, इस घटना में घायल प्रभु के शरीर का पिछला और अगला दोनो ही भाग चोटिल बताया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow