बाघ के हमले से महिला हुई घायल

Jun 16, 2023 - 01:31
 0  208
बाघ के हमले से महिला हुई घायल

उमरिया ।  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व* के परिक्षेत्र धमोखर रेंज की बदरेहल बीट के ददरा हार के पास आर एफ 101 में बाघ ने महिला पर हमला बोल दिया है।  बाघ के हमले से बड़वार निवासी द्रोपती गिरी पति महेंद्र गिरी उम्र 32 वर्ष घायल हो गई है।   घायल की सूचना पर धमोखर परिक्षेत्राधिकारी  विजय शंकर श्रीवास्तव  और  वनरक्षक ने घायल को उमरिया अस्पताल भर्ती कराया है, जहा इलाज जारी है।   घटना सुबह करीब 7 बजे आस पास की है।धमोखर परिक्षेत्राधिकारी द्वारा परिवार को एक हजार तत्कालिक सहायता राशि दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow