पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष असलम शेर ने बांटे कंबल

Nov 19, 2022 - 22:43
 0  84
पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ के जन्मदिन  पर युवा कांग्रेस  पूर्व जिला अध्यक्ष असलम शेर ने बांटे कंबल

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कमलनाथ जी का जन्मदिन

उमरिया -  जिला मुख्यालय में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ के जन्मदिन के अवसर पर जिला मुख्यालय में युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष असलम शेर ने पूर्व मुख्यमंत्री के जन्म दिवस उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया, इस कार्यक्रम में केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन मनाया गया।

          इस अवसर पर उमरिया जिला  के जरूरतमंदों को बढ़ती ठंड को लेकर कंबल बांटे गए एवं मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया गया।  इस कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा "कि माननीय कमलनाथ जी गरीबो के नेता है उनको जन्म दिन की बहुत बहुत बधाई हो और सम्मानीय कमलनाथ जी की अगुवाई में इस 2023 मे मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।"

          इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के जन्म उत्सव कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी ध्यान सिंह, मो. नईम हनीफ खान, संतोष राठौर, कृष्णकांत तिवारी, नसरीन बानों,मंजू सिंह, प्रदीप बैगा, नरेंद्र बैगा, सोम लाल बैगा, शिवम्, लल्लू कोल, बुइया बाई, भानुमती कोल, अंजली सोनी, रानी यादव, रूचि बर्मन, अंजली बर्मन, प्रतिभा कोरी, पुष्पांजलि सिंह, शीतल कुशवाहा, मधु कुशवाहा, राजकली कोल, काजल कोल, नैना कोल, राकेश कोल, सुरेश कोल, अशोक कोल, अमन प्रजापति, सुमित, किशन एवं सैकड़ों की तादाद में नगरवासी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow