जन आक्रोश रैली में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें-शकील खान

उमरिया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी 8 फरवरी दिन बुधवार को जंन आक्रोश रैली में शामिल होने एक दिवसीय प्रवास पर उमरिया पहुंच रहे है।इस दौरान उनके साथ प्रदेश के कई दिग्गज नेता, विधायक, पूर्व मंत्रियों का उमरिया आगमन हो रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जनाक्रोश रैली में आप सभी किसान, मजदूर, व्यापारी गणमान्य जन पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी के कुशासन के ख़िलाफ़ वर्ष 2018 के चुनाव में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाई थी, माननीय कमलनाथ जी ने मुख्यमंत्री की शपथ लेने के तुरन्त बाद किसानो के क़र्ज़ा माफ़ी के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किया था और किसानो का क़र्ज़ा माफ़ किया इसके अलावा भी कांग्रेस सरकार ने क़ई जंन हितैषी योजनाओं को संचालित करने में महती भूमिका निभाई थी,परन्तु 18 माह में जनता द्वारा चुनी सरकार को भाजपा ने विधायको की खरीद फरोख्त कर गिरा दिया।
बुधवार को आयोजित जन आक्रोश रैली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं किसान कांग्रेस कमेटी के ज़िला अध्यक्ष शकील खान ने उमरिया जिले की जनता से अपील की है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित जन आक्रोश रैली का हिस्सा बनकर भाजपा सरकार में बढ़ी महंगाई,बेरोजगारी,गरीबी का पुरजोर विरोध करें।
What's Your Reaction?






