MP में कांग्रेस को झटका: बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल, CM शिवराज ने गमछा पहनाकर किया स्वागत

May 21, 2023 - 00:24
 0  182
MP में कांग्रेस को झटका: बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल, CM शिवराज ने गमछा पहनाकर किया स्वागत

बुधनी। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है. सीहोर जिले के बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहाने उन्हें पार्टी में प्रवेश कराया है.

          दरअसल बुधनी विधानसभा के सलकनपुर देवी जी ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता पंडित जगदीश नायक के पोते प्रखर नायक ने अपने 30 साथियों के साथ मिलकर कांग्रेस से बगावत की है. सलकनपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा के नतृत्व में आज मुख्यमत्री निवास पहुंचे थे.

          जहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी को भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया. साथ में मुख्यमंत्री के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान और सलकनपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा भी मौजूद रहे.

Source: online. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow