बांधवगढ़ के बाघ का हुआ शिकार? बाघ के दांत,नाखून,पंजे एवं खाल गायब,डॉग स्क्वायड की ली जा रही मदद

शहडोल। बड़ी खबर शहडोल के दक्षिण वन मंडल के ब्यौहारी वन परीक्षेत्र से आई है। जहां एक वयस्क बाघ का शिकार करने का मामला सामने आया है। जिसमे बाघ के शिकार के उद्देश्य से उसे मौत के घाट उतार दिया गया है। बाघ के शरीर के महत्वपूर्ण अंग दांत, नाखून पंजा और खाल गायब बताई जा रही है। बाघ के शव को देख कर सहज ही यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शिकारियों के द्वारा शिकार करने के उद्देश्य से बाघ का शिकार किया गया है और उसके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को गायब कर दिया गया है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम के द्वारा डाग स्क्वायड के माध्यम से जांच की जा रही है।
जिले के दक्षिण वन मंडल अंतर्गत ब्यौहारी वन परीत्र के 168 कंपार्टमेंट में एक बाघ का शव बरामद किया गया है। बाघ का शव काफी दिनों पुराना प्रतीत होता है। शव को देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह करतूत शिकारियों की है। शिकारियों के द्वारा बाघ का शिकार करने के बाद उसके महत्वपूर्ण अंगों की तस्करी के लिए बाघ के दांत,नाखून,पंजा और खाल निकालकर बाकी शरीर को वहीं छोड़ दिया गया है। जानकारी के बाद मौके पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और वन अमला पहुंचकर बाघ के शव को बरामद कर लिया है और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच में जुटा हुआ है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बाघ का शव कुछ दिनों पुराना है और उसे देखकर यह अंदेशा जताया जा रहा है कि बाघ की मौत के पीछे शिकार होना प्रतीत होता है।
बहरहाल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और यहां से लगे वन क्षेत्र में शिकार से बाघों की मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बाघ रिजर्व क्षेत्र से निकलकर बफर और सामान वन मंडल में आ जाते हैं जहां शिकारियों के द्वारा बिछाए गए जाल में फंस जाते हैं। हाल ही में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी जोन में एक बाघ का शिकार करके उसके महत्वपूर्ण अंगो की तश्करी के लिए उसके दांत,नाखून,पंजे और खाल को निकालकर बाकी के शरीर को एक कुएं में डाल दिया गया था।
Source : online.
What's Your Reaction?






