स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार! 4 सेंटरों में पुलिस ने मारा छापा, 13 महिलाओं को किया रेस्क्यू, 2 संचालक और 1 मैनेजर पर केस दर्ज

May 14, 2023 - 10:27
May 14, 2023 - 22:52
 0  121
स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार! 4 सेंटरों में पुलिस ने मारा छापा, 13 महिलाओं को किया रेस्क्यू, 2 संचालक और 1 मैनेजर पर केस दर्ज

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिलने पर पुलिस ने 4 स्पा सेंटरों में छापा मारा। इस दौरान दो स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधि देखने को मिली। पुलिस ने करीब 13 महिलाओं और युवतियों को रेस्क्यू किया है।


          दरअसल, पुलिस को लगातार स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां होने की शिकायत मिल रही थी, इसके बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस ने टीम बनाकर 4 स्पा सेंटरों में दबिश दी। इस दौरान दो जगहों पर युवतियां अपत्तिजनक हालत में मिलीं। पुलिस ने 13 युवतियों और महिलाओं को रेस्क्यू किया है। मामले में दो स्पा सेंटर संचालक और एक मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Source  : online. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow