कर्नाटक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर युवा कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व पटाखे फोड़कर मनाया जश्न

उमरिया/मानपुर। कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में काँग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि ओ. पी. द्विवेदी के मार्गदर्शन पर विधानसभा क्षेत्र मानपुर के अध्यक्ष व नगर परिषद मानपुर के नेता प्रतिपक्ष राहुल द्विवेदी द्वारा बैंड बाजे के साथ विजयी जुलूस निकाला गया और नगर के पुराने पंचायत भवन के पास स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और जयकारे लगाए व पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई तथा मौजूद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियो को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया गया। वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि ओ पी द्विवेदी ने समस्त कांग्रेसजन को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किये है व पार्टी के शीर्ष नेतृत्व श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व कर्नाटक की जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि ओ पी द्विवेदी, विधानसभा क्षेत्र मानपुर के अध्यक्ष व नगर परिषद मानपुर के नेता प्रतिपक्ष राहुल द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दानी चौधरी अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस बान्धवगढ राम नरेश सिंह, मानपुर सेक्टर अध्यक्ष सुरेन्द्र भट्ट, वरिष्ट कांग्रेसी आशुतोष त्रिपाठी, एडवोकेट सुनील तिवारी, एडवोकेट कुशलेन्द्र तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी त्रिवेणीशरण द्विवेदी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष नीलेश गौतम, मण्डलम बल्हौड अध्यक्ष विष्णु तिवारी, मण्डलम छपडौर अध्यक्ष भोला पटेल,पूर्व सरपंच श्रवण द्विवेदी,वरिष्ठ कांग्रेसी गया प्रसाद पटेल, पंकज द्विवेदी, देवेन्द्र पटेल, विकास सोनी, बेबी तोमर,युंका महामंत्री केके पटेल, युंका ब्लॉक अध्यक्ष राजू शुक्ला, रामप्रकाश पटेल, विक्रम पटेल,रवि द्विवेदी,महेन्द्र पटेल, धर्मेंद्र चौधरी, गगन मिश्रा, विकास कुशवाहा, डब्बू कुशवाहा, नरेन्द्र पटेल, संतोष नामदेव, विकास सोनी, रावेन्द्र यादव ,महेन्द्र पटेल,अरविंद श्रीवास्तव, ईश्वर प्रसाद चौधरी,जित्तू चौधरी सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






