1000 करोड़ के घोटाले का मामला, सहारा इंडिया का जोनल मैनेजर गिरफ्तार

विदिशा। सहारा इंडिया के जोनल मैनेजर को गिरफ्तार करने में विदिशा पुलिस ने सफलता हासिल की है। आरोपी शिवाजी सिंह की गिरफ्तारी भोपाल से की गई है। राजधानी में भी उसके खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज है। वहीं विदिशा पुलिस उसे लेकर सिविल लाइन थाना पहुंची। बताया जा रहा है कि आरोपी पर 1 हजार करोड़ से ज्यादा का घोटाला करने के आरोप लगे है।
वहीं इधर सूचना मिलते ही सहारा में पैसा जमा करने वाले जमाकर्ता और एजेंट थाना पहुंचे। उन्होंने बताया कि विदिशा जिले भर में 1000 करोड़ का सहारा इंडिया में घोटाला हुआ है और जोनल मैनेजर ने कुछ लोगों को रिश्वत लेकर उनकी राशि दिलाई है। जबकि अन्य जरूरतमंद और गरीब व्यक्ति अभी भी अपनी राशि का इंतजार कर रहे हैं।
वही एजेंटों ने बताया कि जब वे जमाकर्ताओं की राशि दिलाने की बात करते थे तो उन्हें टर्मिनेट करने की धमकी दी जाती थी। सभी लोगों ने न्यायालय से अपील करते हुए उनकी राशि वापस दिलाने की मांग की है। जोनल मैनेजर शिवाजी सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए सिविल लाइन थाना टीआई योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लिया गया है उसके खिलाफ 2020 में FIR दर्ज की गई थी।
Source : online.
What's Your Reaction?






