हादसा : दो बाईक आमने सामने जोरदार भिड़ी, एक बाईक सवार मौके पर मृत दो घायल

May 11, 2023 - 06:44
 0  172
हादसा : दो बाईक आमने सामने जोरदार भिड़ी, एक बाईक सवार मौके पर  मृत दो घायल

उमरिया/मानपुर।  नगर परिषद मानपुर के गौतमान मोहल्ला के सामने तेज गति के कारण आपस में दो बाईक के भिड़ंत होने पर गम्भीर हादसा हुआ है, जिसमें एक युवक की मौके में मौत व अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।  जानकारी मिलने पर मानपुर टिआई सुद्रेश सिंह मौके पर पहुच पीड़ितों को तत्काल मानपुर अस्पताल में भर्ती  कराए, जहा इलाज जारी है। 

          जानकारी के अनुसार मृतक अवध नरेश जयसवाल  पिता सिवधारी जयसवाल उम्र 38 व घायल राजा पिता जमुना जयसवाल, सलीम खान पिता मुख्तार खान उम्र 20 वर्ष  निवासी ग्राम परासी के बताए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow