भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष का आगमन 9 मई को

May 8, 2023 - 10:28
 0  30
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष का आगमन 9 मई को

उमरिया।  भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राकेश यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  दर्शन सिंह चौधरी  का उमरिया आगमन 09/5 /2023 को होगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय सामुदायिक भवन  में सुबह 10 बजे से आयोजित किसान सम्मेलन में दर्शन सिंह शामिल होंगे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश गुप्ता करेंगे।

           उक्त सम्मेलन में किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्पराज सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष  दिलीप पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष कमलेश गुप्ता ने किसान मोर्चा के समस्त जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, जिला में निवासरत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, समस्त मंडलों के मंडल अध्यक्ष ,  मंडल पदाधिकारी , मंडल कार्य समिति के सदस्य ,  ग्राम समितियों के संयोजक एवं सहसंयोजक से आयोजित किसान सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow