अमहा के करीब हाईवे में हुआ भीषण सड़क हादसा, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल दूसरे को आई मामूली चोट

May 7, 2023 - 10:32
 0  71
अमहा के करीब हाईवे में हुआ भीषण सड़क हादसा, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल दूसरे को आई मामूली चोट

कोतवाली थाना अंतर्गत अमहा के करीब हाईवे में हुआ भीषण सड़क हादसा,एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल दूसरे को आई मामूली चोट।

उमरिया।  जिले में लगातार हादसों का दौर जारी है।  एक और फिर से सड़क हादसा हो गया है जहां पर 2 व्यक्ति घायल हो गए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है जिसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है।

          दरअसल यह पूरा मामला अमहा के करीब का बताया जा रहा है जहां बाइक में सवार घायल तीनो युवक उमरिया से अपने गृह ग्राम पाली जा रहे थे। इन घायलों में नेता नाम के युवक को ज्यादा चोट बताई जा रही है,वही अन्नू पिता रेशमलाल सोनकर भी गम्भीर रूप से घायल है,इन दोनों के अलावा 60 वर्षीय रामचरण सोनकर भी हादसे में घायल बताया जा रहा है,हालांकि ज्यादा गम्भीर चोट नही है।

          वही सूत्रों की माने तो ये सभी घायल पाली थाने के करींब स्थित सोनकर बस्ती के बताए जा रहे है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow