सड़क हादसे में बाईक सवार हुए घायल

May 3, 2023 - 03:07
 0  180
सड़क हादसे में  बाईक सवार हुए घायल

उमरिया।  नोरोजाबाद थाना अंतर्गत नरवार कौड़ियां के बीच अनियंत्रित तूफान वाहन क्रम एमपी 52 बीए 0467 से बाइक क्रम एमपी 54 एमबी 7657 हादसे का शिकार हुई है।  इस हादसे में बाइक सवार मान सिंह निवासी निपनिया एवम 3 वर्षीय मासूम पुत्री के साथ सह सवार अंकुश पिता ललन सिंह निवासी सकरवार घायल बताए जा रहे है।  सभी घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

          बताया जाता है कि 30 वर्षीय बाइक चालक मान सिंह अपने ग्रह ग्राम निपनिया से ससुराल सकरवार आया हुआ था। यहाँ से अपनी मासुम बच्ची एवम रिश्ते में भतीजे 16 वर्षीय अंकुश सिंह के साथ ज्वालामुखी मंदिर उचेहरा जा रहे थे, तभी बीच रास्ते मे अनियंत्रित तूफान वाहन से हादसे का शिकार हो गए है।

          सूत्रों की माने तो घटना के बाद अनियंत्रित तूफान वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।  घटना किन कारणों से हुई है, फिलहाल साफ नही है, हालांकि इस सड़क हादसे में जिस तरह दुर्घटना घटी है, बाइक चालक गम्भीर हादसे से बाल बाल बच गए है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow