किशोरी के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

सीधी। नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना का मामला प्रकाश में आया है। जहां एक 28 वर्षीय युवक ने 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में कमर्जी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय आरोपी युवक ने एक 13 वर्षीय किशोरी को अपने जाल में फंसाते हुए बाजार ले आया जहां उसे विभिन्न प्रलोभन देकर प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ जोर जबरजस्ती करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363,376 एवं पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया। जांच उपरांत आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Source: online.
What's Your Reaction?






