सीएम हाउस में सत्ता, बीजेपी संगठन और संघ की बड़ी बैठक: लगभग 4 घंटे तक चली मीटिंग, बाहर निकले मंत्रियों ने मीडिया से नहीं की बात

Apr 15, 2023 - 20:54
Apr 15, 2023 - 21:31
 0  278
सीएम हाउस में सत्ता, बीजेपी संगठन और संघ की बड़ी बैठक: लगभग 4 घंटे तक चली मीटिंग, बाहर निकले मंत्रियों ने मीडिया से नहीं की बात

भोपाल। चुनाव से पहले संघ के सर्वे ने सत्ता और बीजेपी संगठन की नींद उड़ा दी है।  संघ के फीडबैक के बाद सीएम हाउस में सत्ता, संगठन और संघ की बड़ी बैठक हुई। जो लगभग 4 घंटे तक चली।  इस बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने चुनाव की जिम्मेदारी संभालने वाले मंत्रियों से वन टू वन चर्चा की। सूत्रों की माने तो बैठक में मंत्रियों को जनता के बीच बने रहने की नसीहत दी गई।

मंत्रियों ने मीडिया से नहीं की बात
इस बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री इंदर सिंह परमार, कमल पटेल, भरत कुशवाह, मोहन यादव और ब्रजेंद्र सिंह समेत कई मंत्री मौजूद रहे। लेकिन बाहर निकलने पर किसी भी मंत्री ने मीडिया से बात नहीं की। सभी मंत्री मीडिया से बचते नजर आए और चुपचाप निकल लिए।

Source  : online. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow