आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा मानदेय, सरकार ने चुनाव से पहले पूरा किया वादा, आदेश जारी 

Apr 28, 2023 - 03:24
 0  511
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा मानदेय,  सरकार ने चुनाव से पहले पूरा किया वादा, आदेश जारी 

भोपाल ।  मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकार ने बड़ी राहत देते हुए उनकी मांग को पूरा किया है। दरअसल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार से समय पर मानदेय जारी करने की मांग की थी। जिसे पूरा करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। 


          जारी आदेश के अनुसार आगामी माह से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय दिया जाएगा। बता दें कि कई जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अतिरिक्त मानदेय नहीं मिल रहा था।महिला बाल विकास विभाग ने जिला कार्यक्रम में अधिकारियों को इसके लिए निर्देश दिए है।

           दरअसल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से अपना मानदेय बढ़ाने के लिए सरकार से संघर्ष करती नजर आ रही थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना था  उन्हें घर चलाने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है और लगातार बढ़ती महंगाई के कारण अब वह अपने बच्चों को भी शिक्षित नहीं बना पा रही है, ऐसे में उनका मानदेय बढ़ाया जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow