आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए युवक-युवती, जिस शख्स ने देखा, प्रेमी-प्रेमिका ने उसकी कर दी हत्या, लड़की समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के उदयगिरी डैम के पास 22 अप्रैल की रात को 32 वर्षीय अशोक कुशवाहा का शव मिला था। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और 3 दिन के अंदर हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में दो मुस्लिम युवक और एक हिंदू लड़की को हत्या का आरोपी पाया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां उसे उन्हें जेल भेज दिया गया है।
सीएससी विकास पांडे ने बताया कि 22 अप्रैल को शाम के समय सनत अली अपने मोहल्ले की एक युवती के साथ उदयगिरी डैम घूमने गया था। जहां अशोक कुशवाहा ने सनत अली और लड़की को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। लड़की ने अशोक कुशवाहा को पकड़ लिया और सनत अली और उसके साथी शेजिल खान ने उसकी चाकू से हमला कर घायल हालत में उसको छोड़ कर वहां से भाग गए।
22 अप्रैल सुबह अशोक की लाश मिली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई, क्योंकि विदिशा का उदयगिरी डैम एक बड़ा पिकनिक स्पॉट है। आसपास के क्षेत्रों से भी लोग घूमने के लिए आते हैं। पिकनिक स्पॉट पर इस प्रकार की घटना होना बड़ी बात है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और 3 दिन में ही हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Source : online.
What's Your Reaction?






