खून से लथपथ सड़क पर मिली वृद्धा, हादसे की आशंका

Apr 3, 2023 - 22:36
 0  119
खून से लथपथ सड़क पर मिली वृद्धा, हादसे की आशंका

उमरिया।  नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम बावलकुण्ड स्थित छोटी पुलिया के पास सड़क मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में वृद्धा के मौत की खबर है।  बताया जाता है कि वृद्धा के सर एवम पैर पर गम्भीर चोट के निशान है, पास ही दोपहिया वाहन के क्षतिग्रस्त  पार्ट्स भी देखे गए है, जिससे सड़क हादसे की आशंका व्यक्त की जा रही है।सोमवार की दरमियानी रात हुए इस हादसे की जानकारी सुबह ग्रामीणों को लगी, बाद में वृद्धा की शिनाख्ती समनी पति स्व समनु बैगा उम्र करींब 70 वर्ष निवासी भनपुरा के रूप में होना बताया जा रहा है।  भनपुरा सरपंच राजू लाल बैगा की माने तो मृत वृद्धा मानसिक कमज़ोर रही है, रात करींब 11 बजे घर से निकलकर अन्यत्र चली गई थी, जिसके बाद सुबह ग्राम बावलकुण्ड के करींब सड़क मार्ग पर मृत अवस्था मे मिली है।  घटना की जानकारी ग्रामीणों ने सम्बंधित नौरोजाबाद पुलिस को दी है।

    

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow