ब्यौहारी में मुख्यमंत्री के आगामी कार्यक्रम हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

Apr 2, 2023 - 11:35
 0  8
ब्यौहारी में  मुख्यमंत्री  के आगामी कार्यक्रम हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

शहडोल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिनांक 05 अप्रैल 2023 को शहडोल जिले के ब्यौहारी में आयोजित तेंदूपत्ता लाभांश वितरण एवं पेसा एक्ट से संबंधित कार्यक्रम के संबंध में दिनांक 01.04 2023 को पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की गई ! बैठक में निम्न अधिकारी उपस्थित रहे !

          1. अति. पुलिस अधीक्षक  मुकेश कुमार वैश्य 2. उपुअ मुख्यालय राघवेन्द्र द्विवेदी, 3. एसडीओपी धनपुरी श्री अभिनव मिश्रा, 4. एसडीओपी ब्यौहारी रविप्रकाश कोल, 5. उपुअ महिला सुरक्षा श्रीमती अंकिता सुल्या, 6. उपुअ अजाक शमयंक तिवारी, 7. उपुअ यातायात मुकेश दीक्षित, 8. उपुअ रेडियो पन्ना लाल तिवारी, 9. रक्षित निरीक्षक श्री दीपेन्द्र कुशवाह, 10. थाना प्रभारी ब्यौहारी निरी. मो. समीर,11. थाना प्रभारी जयसिंहनगर निरी. विनय सिंह गहरवार,12. थाना प्रभार यातायात निरी। रत्नांबर शुक्ला, 13. थाना प्रभारी कोतवाली निरी. योगेन्द्र सिंह परिहार, 14. जिविशा प्रभारी उनि0 रामसिंह बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा हैलीपेड व्यवस्था को दुरूस्त रखने हेतु निर्देशित किया ।  हेलीपैड से सभा स्थल तक व्ही.आई.पी. रूट व्यवस्था में पर्याप्त पुलिस बल एवं स्टॉपर्स लगाने हेतु निर्देशित किया गया । भारी संख्या में लोगों के आगमन एवं वाहनों की अत्यधिक संख्या को दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्थित पार्किंग एवं सुगम यातायात व्यवस्था हेतु उप पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देशित किया गया।  सभा स्थल, मंच और सेफ हाउस की सुरक्षा व्यवस्था हेतु निर्देश दिये गए । बाहर से आने वाले बल के रूकने एवं भोजन की व्यवस्था के प्रबंधन हेतु रक्षित निरीक्षक को निर्देशित किया गया। समस्त थाना प्रभारियों को होटल लॉज, धर्मशालाओं में बाहर से रूके व्यक्तियों की चेकिंग एवं राजनैतिक गतिविधियों, असामाजिक तत्वों पर निगाह रखने हेतु निर्देशित किया गया।

Source: online. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow