आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला, एक वर्षीय पुत्री सुरक्षित

Sep 25, 2024 - 22:41
 0  30
आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला, एक वर्षीय पुत्री सुरक्षित

उमरिया I  कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम अमवारी निवासी श्याम कली पति मनोज सिंह गोंड़ उम्र 23 वर्ष आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हुई है।  देर शाम करीब 6.30 हुई इस घटना के बाद 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है, जहाँ फिलहाल महिला इलाजरत है।

          बताया जाता है कि महिला अपने पति मनोज सिंह एवम अपनी एक वर्षीय पुत्री प्रियांशी सिंह को लेकर निगहरी बाजार करने आई थी, बाजार कर वापसी के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आई और घटना स्थल पर ही अचेत हो गई, बाद में स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस बुलाई गई और महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।  इस मामले में एक खास बात ये रही कि घायल महिला की एक वर्षीय पुत्री जो प्राकृतिक आपदा के समय अपनी माँ के गोद मे थी, वो फिलहाल खतरे से बाहर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow