कमलनाथ उमरिया आयेंगे 8 को

Feb 2, 2023 - 12:07
 0  35
कमलनाथ  उमरिया आयेंगे 8 को

मण्डलम-सेक्टर की लेंगे बैठक, जनाक्रोश रैली में भी होगी शिरकत

उमरिया। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ आगामी 8 फरवरी को उमरिया आएंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने बताया कि श्री नाथ भोपाल से वायुयान द्वारा रवाना होकर प्रातः 10 बजे उमरिया पहुंचेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सर्वप्रथम एक प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात वे जिले के मण्डलम-सेक्टर अध्यक्षों की बैठक लेंगे। बैठक के बाद श्री नाथ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित जनाक्रोश रैली मे शिरकत करेंगे। श्री सिंह ने कांग्रेस के समस्त जिला, ब्लॉक, मण्डलम, सेक्टर, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, किसानों, युवाओं, व्यापारियों सहित गणमान्य नागरिकों से साथियों सहित उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow