बाघ के हमले से डिप्टी रेंजर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Jan 21, 2023 - 20:14
 0  326
बाघ के हमले से डिप्टी रेंजर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

उमारिया। जिले के विश्वविख्यात बाँधवगढ टाइगर रिसर्व में शनिवार की सुबह जंगल मे मांसाहारी जीवो का सर्वे करने गए वन अधिकारी के ऊपर बाघ ने हमला कर दिया, जिसमें वन अधिकारी डिप्टी रेंजर जितेंद्र सिंह परिहार गंभीर रूप से घायल हो गए, वरिष्ठ अधिकारियों की सूचना के बाद घायल डिप्टी रेंजर को जिला अस्पताल उमरिया में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत सामान्य बनी हुई है, पार्क प्रबंधन के मुताबिक पार्क में मांसाहारी जीवो का तीन दिवसीय साइन सर्वे किया जा रहा था जिसमे डिप्टी रेंजर फारेस्ट गॉर्ड के साथ सर्वे में जुटे थे उसी दौरान यह हादसा हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow