स्वच्छता मित्रों का अहम योगदान - नपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह

आयोजन में सफाई कर्मियों का हुआ सम्मान
उमरिया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह ने कहा है कि शहर को स्वच्छ बनाने मे कर्मचारियों का अहम योगदान है। उनकी कड़ी मेहनत के कारण ही हम सभी को बेहतर वातावरण के साथ संक्रामक बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। श्रीमती सिंह गुरुवार को नगर पालिका प्रांगण मे आयोजित सफाई कर्मचारियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थीं।
अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह के मुख्य आतिथ्य मे हुए समारोह के दौरान नगर पालिक के सफाई कर्मचारियों का सम्मान, स्वास्थ परीक्षण एवं रैनकोट दिया गया। इस अवसर नपा उपाध्यक्ष अमृतलाल यादव, पार्षद त्रिभुवन प्रताप सिंह, संजय पांडेय, नसीर अंसारी, राजू कोल, श्रीमती विनीता तिवारी, श्रीमती फरीदा इरदीश खान, श्रीमती फ़हिमा नाज, श्रीमती सविता सोधिया, राजेंद्र कोल, इंजी. दीपक सोनी, अवधेश राय, अशोक गौंटिया, सुशील चंद्र रैदास, जनप्रतिनिधि सुजीत सिंह भदौरिया, शिवमंगल सिंह, मुकेश सिंह, शैलेंद्र सिंह चंदेल, संजय तिवारी, धर्मेंद्र रैदास आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य नगर पालिका अधिकारी किशन सिंह ठाकुर द्वारा फूल मालाओं से अतिथियों का स्वागत किया। अपने उद्बोधन मे अध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों के अथक परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से परिषद स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 मे प्रथम आएगी। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी सड़क की सफाई कर कचरा न निर्धारित स्थानों पर ही डालें। साथ ही कचरे को आग न लगाएं। क्योंकि इससे पर्यावरण पर विपरीत प्रभावित पड़ता है।
समारोह मे सफाई कर्मचारियों को प्रमाण पत्र एवं बरसात से बचने के लिए रैनकोट प्रदाय किए गए। इस दौरान सभी सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ परीक्षण हुआ,। कार्यक्रम के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी किशन सिंह ठाकुर, स्वच्छता निरीक्षक नारायण दुबे, अखिलेश सिंह सहित सभी कर्मचारी व सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






