नगर भाजपा मंडल ने फूका बिलावल भुट्टों का पुतला

उमरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की ओर से की गई 'अपमानजनक' टिप्पणी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल उमरिया के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन के साथ पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी का पुतला फूंका गया और उनके शर्मनाक बयान की कड़ी निंदा की गई है।
उमरिया नगर भाजपा अध्यक्ष नीरज चंदानी ने पीएम मोदी के खिलाफ बिलावल भुट्टो की टिप्पणी को अत्याधिक अपमानजनक और कायरता से भरा बताया है यह टिप्पणी पाकिस्तान की गिरती अर्थव्यवस्था, पाकिस्तान में फैली अराजकता से वैश्विक ध्यान हटाने के लिए दी गई है। नीरज चंदानी ने बताया कि जिस तरीके से पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को पनाह दी जाती है यह किसी से छुपा नहीं है आज विश्व मे पाकिस्तान की स्थिति बहुत नाजुक है जिसके चलते पाकिस्तान अनर्गल बयान जारी कर रहा है जिसको लेकर आज भाजपा नगर मंडल उमरिया द्वारा पाकिस्तान के मंत्री का पुतला दहन किया गया कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह गहरवार एवं भाजपा वरिष्ठ नेता शंभूलाल खट्टर ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के शर्मनाक बयान की कड़ी निंदा की।
इस अवसर पर दिवाकर सिंह चंदेल देवेंद्र तिवारी विष्णु भारती नगर मंडल महामंत्री अपूर्व जैन सुशील प्रजापति लवकुश बर्मन विक्रम सिंह मनीष सिंह आशीष राय अनुज सेन संजय तिवारी सुजीत सिंह भदौरिया पारस खटीक अतुल रजक जीतू बारी अंकित बर्मन शिवम असाटी अभिषेक दुबे सविता सोंधिया सिया चौधरी राजेश पांडेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






