तालाब के बगल में अज्ञात महिला का शव मिला, हत्या की आशंका

उमरिया। कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम सेमरिया में तालाब के बगल से अज्ञात महिला का शव मिला है, बताया जाता है कि सुबह ग्रामीणों ने जब ग्राम सेमरिया स्थित तालाब के बगल से अज्ञात महिला का शव देखा, तब जाकर मामले की खबर सम्बंधित कोतवाली थाने को की गई है। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और शव को कब्जे में लिया गया है। महिला कौन है और कैसे क्राइम सीन पहुंची, फिलहाल साफ नही है, हालांकि घटना स्थल पहुंच पुलिस ज़रूरी कार्यवाही कर शव को कब्जे में ली है और पीएम आदि की कार्यवाही में जुट गई है। जिन परिस्थितियों में महिला का शव मिला है, उसमें प्राथमिक दृष्ट्या महिला की हत्या के संकेत मिल रहे है।
बताया जाता है कि महिला के गले मे कुछ निशान भी है, जिससे प्राथमिक दृष्ट्या हत्या की आशंका से इनकार नही किया जा सकता। महिला कौन है और किन परिस्थितियों में क्राइम सीन तक आई या लाई गई, बड़ा सवाल है। इसके अलावा सवाल इस बात का भी है कि कही महिला का अपहरण कर हत्या तो नही की गई, कही आरोपियों ने महिला के साथ ज्यादती तो नही की। इस तरह के क़ई सवाल पुलिस के लिए अब इन्वेस्टिगेशन का हिस्सा है। जिले में लगातार हो रही इंसानी अकाल मौतें बड़ा सवाल है, हर रोज़ नित नई अकाल मौतों से पूरा जिला सिहरा हुआ है। इसी बीच शुक्रवार की सुबह सेमरिया स्थित तालाब के बगल से मिली अज्ञात महिला के शव की जानकारी निरंतर हो रही इंसानी अकाल मौतों की पुनरावृत्ति जैसी है, जो समूचे जिले को हतप्रभ करने वाली खबर है। इस मामले में महिला की हत्या कर लाश को तालाब में डंप किया गया है या महिला किसी घटना का शिकार हुई है, पुलिस तफ्तीश में जुट गई है, हालांकि सूत्रों की माने तो पुलिस इस पूरे मामले को प्राथमिक दृष्ट्या हत्या से जोड़ कर देख रही है,घटना स्थल को बारीकी से स्कैन कर ज़रूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे है।देखना होगा पुलिस इन्वेस्टिगेशन में महिला के मौत के क्या कारण साफ होते है,महिला किसी घटना का शिकार हुई है,या किसी आपराधिक तत्वों के साज़िश का शिकार हो गई है,यह पुलिसिया जांच के बाद ही साफ हो सकेगा।
What's Your Reaction?






